अर्ध सरकारी पत्र


अर्ध सरकारी पत्र/अर्ध शासकीय पत्र/Demi Official Letter 

      सरकारी पत्र का ही एक उपभेद है इसका प्रयोग भी सरकार के कामकाज में होता है यद्यपि इनका प्रयोग कम होता है। यह कभी-कभी भेजे जाते हैं। जब किसी आवश्यक काम की ओर संबंधित अधिकारी का ध्यान तुरंत आकृष्ट कराना हो, सरकार के किसी आदेश का परिपालन शीघ्रता से कराना हो, किसी विभाग से कोई जानकारी अभिलंब लेना हो तब अर्ध सरकारी पत्र भेजे जाते हैं। इन पत्रों में औपचारिकता का पालन नहीं किया जाता है। काम की जल्दी को ध्यान में रखकर ऐसे पत्र संबंधित अधिकारी के व्यक्तिगत नाम के साथ भेजे जाते हैं। 

अर्ध सरकारी पत्र की विशेषता

1.  सरकारी पत्र का एक उपभेद है, सरकारी कामकाज के संबंध में इनका प्रयोग होता है।
2. शीघ्र कार्रवाई या अभिलंब जानकारी प्राप्त करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।
3. व्यक्तिगत और आत्मीय शैली में लिखे जाते हैं।
4. इनमें उत्तम पुरुष का प्रयोग होता है।
5. व्यक्तिगत पहचान के साथ भेजे जाते हैं।
6. औपचारिकता का पालन नहीं किया जाता है।
7. सामान स्तर के अधिकारियों के बीच में अधिक प्रचलित है।

अर्ध सरकारी पत्र के प्रारूप और उदाहरण के लिए ज्ञानालय(Gyanalay) का वीडियो लेक्चर देखें